रिटायर्ड कानूनगो तीन हजार रिश्वत लेते धरा,hp news
विजिलेंस नॉर्थ ज़ोन धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल में 85 वर्षीय रिटायर्ड कानूनगो पूणू राम को तीन हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह निकलकर सामने आई है कि बिना सरकारी ऑर्डर के ही रिटायर्ड कानूनगो रेवेन्यू डिपार्टमेंट में लगभग दो साल से कार्य कर रहा था।
1993 में रिटायर्ड हुए कानूनगो को वर्ष 2015-16 में विभाग में अस्थायी रूप से उर्दू रिकार्ड को ट्रांसलेट करने के लिए रखा था, जिसके बाद बिना रिन्यू करवाए ही कामकाज चलाया जा रहा था। इसके चलते ही कानूनगो ने रेवेन्यू रिकॉर्ड को उर्दू से ट्रांसलेट करने को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। hp news
वहीं, नूरपुर तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो पर भी विजिलेंस धर्मशाला ने शिकंजा कसते हुए हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपने रेवेन्यू रिकॉर्ड ट्रांसलेट करने के लिए आवेदन किया था, जिस पर नूरपुर तहसील में रिटायर्ड कानूनगो ने पांच हजार रुपए रिश्वत देने की बात कही थी। इस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस थाना धर्मशाला में शिकायत की थी।hp news
विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही विजिलेंस ने समस्त रिकार्ड कब्जे में ले लिया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बिना मान्यता व सरकारी ऑर्डर के ही रिटायर्ड कानूनगो कार्य कर रहा था।hp news
ऐसे में अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है, उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी विजिलेंस अरूल कुमार ने बताया कि रिटायर्ड कानूनगो पूणू राम के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।hp news
hp news

No comments