Breaking News

पुल के साथ टकराई कार, दो युवकों की मौत

ऊना जिले के टक्का गांव में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। 

मरने वाले युवकों की पहचान नीरज कुमार पुत्र योग राज तथा भुपिंद्र सिंह पुत्र फकीर चंद दोनों निवासी गांव नारी जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार मनीष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

hp news

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नीरज कुमार दोस्तों के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। 

टक्का पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में कार चालक नीरज कुमार और उसके साथ बैठे भुपिंद्र की मौत हो गई।

जबकि मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष कुमार को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

No comments