जवान के शव को सेना असम पहुंचाएगी। हादसे में घायल दूसरे जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। गौर रहेे कि जनजातीय जिला लाहौल के सिस्सू पुल के पास शनिवार को भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में संजय कुमार सिंघा, पुत्र नीलकांता सिंघा निवासी गांव ललनटुग्रा, डाकघर दोलोई बाजार, जिला कछार, असम की मौत हो गई थी। सेेना के ट्रक में सवार दूसरा जवान घायल हो गया था। मामले की पुष्टि पुलिस चौकी कोकसर प्रभारी एएसआई राजेश ने की। कहा कि सिस्सू पुल के पास सेना का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया था। मृतक जवान का पोस्टमार्टम करवाया दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सभी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात जवान के शव को सेना के सुपुर्द कर दिया है। इससे हादसे में घायल दूसरे जवान को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments