स्कूटी से गिरकर बुजुर्ग की मौत
भानजे की लड़की की शादी में आए भट्टू समुला के एक 65 वर्षीय व्यक्ति किशोरी लाल की स्कूटी से गिरकर मौत हो गई। स्कूटी सवार ने गदियाड़ा गांव में चढ़ाई चढ़ते समय स्कूटी से नियंत्रण खो दिया। वह गिर गया।
उसको नगरोटा बगवां के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई लीलाधर ने बताया कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को इस घटना बारे में सूचित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।

No comments