Breaking News

24 फरवरी को आएगी दो हजार की पहली क़िस्त ,अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां लेकर घर घर तक पहुंच रही है। और लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह से लोगों को इन 5 सालों में लाभ मिला। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से 5 करोड परिवारों को लाभ मिला हर साल 5 लाख का मुफ्त इलाज करवाने की स्कीम आजतक मोदी सरकार के अलावा किसी सरकार ने शुरू नहीं की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो गरीब किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ₹2000 की किस्त 25 कनाल भूमि से कम लोगों को देने का वादा किया था। वह किस्त आज करीब 1:30 बजे के बाद लोगों के खातों में आना शुरू हो जाएगी।

हिमाचल की उपलब्धियों को लेकर उन्होंने कहा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए देहरा में पहली किस्त आ गई है उसका टेंडर हो गया है। और जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। उसके साथ ही 1300 करोड रुपए का एम्स अस्पताल का टेंडर हो गया है उसका काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही डेढ़ सौ करोड रुपए का हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का काम भी शुरू हो गया है

और यह भी बताया कि किस तरह से गांव में रहने वाले और अच्छा काम करने वाले को भी पदम श्री से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकारों में नामी लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने इस भेदभाव को भूलते हुए, एक गरीब परिवार को पदम श्री से सम्मानित किया

No comments