Breaking News

Samsung Galaxy S10 5G में है हैरान कर देने वाली स्पीड, अन्य कंपनियां भी हैं हैरान

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग एक बेहतरीन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। हाल ही में बार्सिलोना में आयोजित MWC 2019 में सैमसंग अपने कई स्मार्टफोन दुनिया के सामने रखे हैं। इसमें बहुत सही स्मार्टफोन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं जिसमें से एक Galaxy Fold भी है।

Samsung Galaxy S10
Samsung Galaxy S10
इसके साथ-साथ लोग सैमसंग के सैमसंग गैलेक्सी S10 के सभी वैरीअंट को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी S10 5G लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। क्योंकि इस स्मार्टफोन में आपको कुछ अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि यह स्मार्टफोन भारत में देरी से लॉन्च किया जाएगा लेकिन अभी यह अमेरिका में उपलब्ध है।

MWC 2019 में 'आज तक' की तरफ से लिए गए एक लाइव डेमो के अनुसार सैमसंग का यह स्मार्टफोन बहुत ही फास्ट काम करता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 5G मॉडम लगाया गया है। जिसे कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 855 के साथ लॉन्च किया है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में यह स्मार्टफोन बिल्कुल सैमसंग गैलेक्सी S10 की तरह ही है।

इस स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग बहुत ही कमाल की है। इस स्मार्टफोन में आप 4K वीडियो बिना किसी लैग के बफर कर सकते हैं। इस बात से आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में कितनी बेहतरीन स्पीड दी गई है।

No comments