Breaking News

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने दिया 191 रनों का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. दूसरे टी-20 मैच में भारत की नजरें सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी के साथ करने पर होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी.


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 190 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा.

टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रन बनाए जबकि ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एमएस धोनी ने भी 23 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली.

Read More :- Samsung Galaxy S10 5G में है हैरान कर देने वाली स्पीड, अन्य कंपनियां भी हैं हैरान

No comments