Breaking News

हिमाचल में हवाई उड़ानें रद्द, हाई अलर्ट जारी

P.O.K में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बढ़े तनाव के बीच हिमाचल मे  तीनों हवाई अड्डों पर निगरानी  बढ़ा दी गई है। युद्ध जैसे हालात के बीच बुधवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी, कुल्लू के भुंतर और धर्मशाला के गगल के लिए उड़ानो को भी  रद्द कर दीया  गया ।हालांकि, दोपहर बाद उड़ानें चालू रखने के लिए अनुमति दे दी गई है। हाई अलर्ट के बीच राज्य सरकार ने भी दोपहर बाद आपात बैठक बुलाई। बैठक में संवेदनशील इलाकों, बिजली परियोजनाओं, शक्तिपीठों, प्रदेश से लगती सीमाओं पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।उधर, गगल एयरपोर्ट बंद होने के कारण कांगड़ा पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सड़क मार्ग से शिमला लौटना पड़ा। हवाई सेवाएं बंद होने के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पालमपुर दौरा भी रद्द हो गया |







परियोजनाओं में पहले से ज्यादा निगरानी बडाई गई

बिलासपुर मे  स्थित कोलबांध बिजली परियोजना में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। यहां पर पहले से ज्यादा निगरानी बढ़ा दी गई है। हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की तलाशी ली जा रही है।बिलासपुर जिला के साथ पंजाब राज्य की सीमा लगती है। जहां से पहले भी हथियार बंद बदमाशो का  पंजाब की पुलिस एनकाउंटर भी कर चुकी है।पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी पनविद्युत प्रोजेक्टों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौंबद कर दी गई है।



 पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद जारी अलर्ट का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। जिले के तीनों छावनी क्षेत्रों में सीमित हलचल रही। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।जिले के भीतर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। भीड़ भरी जगहों पर सजग रहने की सलाह दी जा रही है। किसी भी तरह के संदिग्ध दिखने पर इसकी तत्काल सूचना पुलिस को देने की बात कही है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बसे सीआरपीएफ कैंप में जवान चुस्त-दुरुस्त नजर आए।


No comments