Breaking News

सोलन में 3 हादसों से मचा हडकंप, वाहन चालकों बना डर का माहौल

सोलन। जिले भर में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने हादसों के बाद वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | 




जानकारी के अनुसार विनोद कुमार निवासी गांव व डाकघर कुलहेड़ा, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी वीना देवी अपनी कार से सलोगड़ा गए थे। वहां इसने कार को सड़क के किनारे खड़ा किया था। उसी समय शिमला से आ रही एक कार ने उसकी खड़ी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में बैठी उसकी पत्नी को सिर में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

दूसरे हादसे में थाना धर्मपुर के तहत विनोद ठाकुर निवासी गांव बडियार, डाकघर शक्तिघाट, तहसील कसौली ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर नगाली जा रहा था।  सोलन से एक ऑल्टो कार ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी टांग में चोटें आई हैं।

 एक अन्य हादसे में थाना परवाणू के तहत सतनाम सिंह निवासी कुराड़ी मोहल्ला, तहसील कालका, जिला पंचकुला हरियाणा ने बताया कि वह परवाणू बस स्टैंड पर चाय की रेहड़ी लगाता है। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वह अपनी रेहड़ी पर था, इसके सामने एक महिला बस से उतरी और ईएसआई अस्पताल जाने लगी। उसी दिशा में एक कार तेज गति से आई और महिला को टक्कर मार दी। 

इससे महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों ने तीनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामलों की पुष्टि की है।

No comments