कुल्लू के एक गांव में भड़की भीषण आग
जिला कुल्लू के एक गांव में भीषण आग भड़क गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के लगवैली में जिंदी गांव में आग लग गई। और आग से अब तक नौ घर जलकर राख हो चुके हैं।
आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग से पूरे गांव को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सुचना अग्निशमन और पुलिस को दी | घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।


70 परिवारों के मकानों को खतरा
गांव में करीब 70 परिवार रह रहे हैं। आग से इनके घरों को खतरा पैदा हो गया है।लेकिन घटनास्थल के लिए सड़क से करीब दो घंटे का पैदल रास्ता है। इसके चलते अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। बेकाबू हो चुकी आग को बुझाने के लिए ग्रामीण खुद ही प्रयास कर रहे हैं। आग में तीन गाय समेत एक बकरी और भेड़ जिंदा जल गई।
आग से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। डीसी कुल्लू युनूस ने घटना की पुष्टि की है।
No comments