पुल से गिरकर व्यक्ति की मोत,
कंडाघाट थाना के तहत एक व्यक्ति की पुल से गिरकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पलाह गांव के व्यक्ति मेहर चंद उम्र 46 वर्ष की छावशा नदी पर बने पुल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है सुबह जब कुछ गांव वाले उधर से गुजर रहे थे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल में भेजा।

मानसिक रूप से था परेशान,
जब पुलिस ने पूछताछ सुरु की तो गांव के लोगो ने बताया की कि मेहर चंद मानसिक रूप से परेशान था।
और उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ा हुआ था | घटना की पुष्टि करते हुए कंडाघाट के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
पुल से गिरकर व्यक्ति की मोत,
Reviewed by Arun Kumar
on
February 27, 2019
Rating: 5
Reviewed by Arun Kumar
on
February 27, 2019
Rating: 5
No comments