पिकअप के खाई में गिरने से युवक की मौत
कंडाघाट मे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रजनीश कुमार पुत्र हरिनंद निवासी खड़ांजी पत्रालय दंघील तहसील कंडाघाट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार करतार सिंह पुत्र माधो राम निवासी गांव खड़ांजी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब वह धंगील के पास पहुंचा तो उसे सड़क के नीचे खाई में एक पिकअप गिरी नजर आई। इसके बाद उसने ग्रामीणों को इस हादसे की जानकारी दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह उनके साथ खाई में नीचे उतरा। हादसे के बाद एक व्यक्ति पिकअप के समीप ही खड़ा था। उसे कोई खरोंच नहीं आई थी।
जब एक अन्य पिकअप के नीचे फंसा हुआ था। करतार सिंह के अनुसार ग्रामीणों की मदद से पिकअप के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रहीं थीं। इसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने करतार सिंह के बयानों के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Very bad
ReplyDelete