Breaking News

10 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ने से पृथ्वी शॉ रह गए 1 रन दूर-IPL 2019

आईपीएल के बाहरवें सीजन में शनिवार को रात दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राईडर्स को सुपर ओवर में हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रहे। पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 55 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपना पहला आईपीएल शतक बनाने से चूक गए
10 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ने से पृथ्वी शॉ रह गए 1 रन दूर-IPL 2019

पृथ्वी शॉ शतक बनाने से चूक कर एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने से चूक गए। पृथ्वी शॉ के पास आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने का बड़ा मौका हाथ लगा था लेकिन वो ये रिकॉर्ड बनाते उससे पहले 99 के फेर में फंस गए

पृथ्वी शॉ फिलहाल 19 साल 141 दिन के हैं और वो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से 1 रन से चूक गए। आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम है

मनीष पांडे ने अपनी उम्र 19 साल 253 दिन के साथ साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ 114 रनों की पारी खेल इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका पृथ्वी के हाथ तो लगा लेकिन मुंह नहीं आया। वैसे पृथ्वी शॉ के पास इस सीजन में शतक लगाकर ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा

No comments