राजस्थान के सामने चेन्नई की कड़ी चुनौती,IPL 2019
लगातार दो मैच हार चुके राजस्थान रॉयल्स के सामने रविवार को आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कड़ी चुनौती रहेगी। सीएसके अपने दोनों मैच जीत चुकी है चेन्नई में उसका रिकॉर्ड जबर्दस्त रहा है, इसके चलते अजिंक्य रहाणे की राजस्थान टीम को इस मैच में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था और संजू सैमसन ने तो इस मैच में आईपीएल 2019 का पहला शतक भी लगाया था इसके बावजूद उनकी टीम हार गई थी।
कप्तान रहाणे ने भी अच्छी पारी खेली थी। राजस्थान 198 रनों का बचाव नहीं कर पाया था। उसके गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पिछले मैच में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने उनकी धज्जियां बिखेर दी थी
महेंद्रसिंह धोनी की चेन्नई टीम अपने दोनों मैच जीत चुकी है और टीम इस लय को बनाए रखना चाहेगी। टीम को अपने शीर्षक्रम शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना और केदार जाधव से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। चेन्नई के लिए हरभजन सिंह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें अपने साथी गेंदबाजों से उचित सहयोग की उम्मीद रहेगी
यदि इनके बीच हुए मैचों पर नजर डाली जाए तो 19 मैचों में से चेन्नई ने 12 मैच जीते जबकि राजस्थान 7 मैच ही जीत पाया है। चेन्नई में इनके बीच हुए मैचों में तो सीएसके का दबदबा रहा है। उसने 5 मैच जीते जबकि राजस्थान सिर्फ 1 मैच जीत पाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी/महिपाल लोमरोर, के. गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, एस मिथुन, धवल कुलकर्णी

No comments