भाजपा का कांगड़ा से गद्दी समुदाय का उम्मीदवार
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पहली बार गद्दी समुदाय के नेता को प्रत्याशी चुना है। साढ़े 13 लाख मतदाताओं वाली संसदीय सीटे में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक गद्दी समुदाय के वोटर है।ऐसे में भाजपा ने शांता कुमार के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं धर्मशाला से विधायक किशन कपूर को मैदान में उतारा है।
वर्ष 2017 में चौथी बार धर्मशाला से विधायक बनने के बाद भाजपा सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं। किशन कपूर गद्दी समुदाय से पहले लोकसभा उम्मीदवार होंगे।
अब किशन कपूर चंबा में अपने ससुराल होने की दुहाई देकर क्षेत्रवाद को भी साधने का प्रयास करेंगे। अगर कपूर प्रत्याशी बने तो उनके दोनों हाथ में सियासी लड्डू होंगे। अगर किशन कपूर जीते तो लोकसभा के सदन में जाएंगे और हारे तो धर्मशाला से विधायकी सुरक्षित रहेगी
राजनीतिक सफर : 1985 में पहली बार धर्मशाला से विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1990 में पहली बार धर्मशाला से जीतकर विधानसभा पहुुंचे। उसके बाद 1993 और 1998 में लगातार विधायक बने। भाजपा सरकार में पहली बार परिवहन मंत्री बने।
हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
किशन कपूर जनता पार्टी के समय से संगठन से जुड़े हैं। पहली बार 1990 में धर्मशाला से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। प्रदेश में 1998 से 2002 और 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल की सरकार में कपूर मंत्री रहे हैं।वर्ष 2017 में चौथी बार धर्मशाला से विधायक बनने के बाद भाजपा सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं। किशन कपूर गद्दी समुदाय से पहले लोकसभा उम्मीदवार होंगे।
अब किशन कपूर चंबा में अपने ससुराल होने की दुहाई देकर क्षेत्रवाद को भी साधने का प्रयास करेंगे। अगर कपूर प्रत्याशी बने तो उनके दोनों हाथ में सियासी लड्डू होंगे। अगर किशन कपूर जीते तो लोकसभा के सदन में जाएंगे और हारे तो धर्मशाला से विधायकी सुरक्षित रहेगी
किशन कपूर का सफर
जन्म: 25 जून, 1951 खनियारा, धर्मशाला पिता स्व. हरिराम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ। शिक्षा : 12वीं

No comments