Breaking News

कोलकाता-हैदराबाद के बीच मुकाबला आज,IPL 2019


12वीं इंडियन टी-20 लीग में रविवार शाम चार बजे पिछले साल फाइनल में पहुंची हैदराबाद की टीम दो बार की विजेता कोलकाता के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसमें सभी की निगाहें वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर पर लगी होंगी

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें


वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था और 2017 में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाया था और अब वह स्टीव स्मिथ के साथ इस साल वापसी के लिए तैयार है।
Kolkata-Hyderabad match today, IPL 2019,कोलकाता-हैदराबाद मैच आज, IPL 2019

वॉर्नर और स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा था जबकि युवा कैमरन बैनक्राफ्ट को नौ महीने तक प्रतिबंधित किया गया था। वॉर्नर और स्मिथ दोनों अपनी अपनी टीमों में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद लगाए होंगे।

हालांकि उसका प्रतिबंध 28 मार्च को समाप्त होगा लेकिन बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकता है और वह शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में दावा ठोकने की उम्मीद लगाए होगा।

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें

जनवरी में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान कोहनी में लगी चोट के लिए सर्जरी करा चुके वॉर्नर ने सिडनी क्लब रैंडी पीट्स के लिए शानदार वापसी करते हुए इस महीने के शुरू में वन-डे मैच में 77 गेंदों में शतक जड़ा।

पिछले चरण में वॉर्नर की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर उप विजेता बनाने वाले केन विलियमसन हैदराबाद के कप्तान बरकरार रहेंगे। टीम अपनी गेंदबाजी की गहराई और वैरिएशन के लिए मशहूर है।

भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान स्पिन आक्रमण के अगुवा होंगे। हैदराबाद ने शिखर धवन की जगह शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को शामिल किया, लेकिन देखना होगा कि वे भारतीय सलामी बल्लेबाज के जाने से कैसे उबर पाते हैं।

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें

कोलकाता की टीम में कप्तान दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट के मौके का फायदा उठाकर चयनकर्ताओं को आकर्षित करना चाहेंगे। गौतम गंभीर के जाने के बाद कार्तिक ने केकेआर की अगुवाई की और टीम पिछले साल दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद से हारकर तीसरे स्थान पर रही

No comments