कार और पिकअप के बिच टक्कर प्रताप भाजपा मंडल आनी के प्रवक्ता की मौत
सैंज में एनएच पांच पर कार और पिकअप की आपस मे भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा मंडल आनी के प्रवक्ता प्रताप ठाकुर की मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर को चूड़पाणी सैंज के नजदीक हुआ। प्रताप ठाकुर सैंज से रामपुर की ओर जा रहे थे जबकि पिकअप विपरित दिशा से आ रही थी। उस दोरान कर और पिकअप एक दुसरे टकरा गये जिसमे प्रताप ठाकुर की मौत हो गई जबकि दोनों चालकों को रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

रामपुरडीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार चालक की पहचान 45 वर्षीय प्रताप सिंह ठाकुर गांव नाली डाकघर जाओं तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। प्रताप भाजपा मंडल आनी के प्रवक्ता भी थे। पिकअप चालक गौरव कुमार पुत्र हेमराज गांव डंगार, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को मामूली चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है

No comments