Breaking News

कलयुगी पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज








सोलन मे  एक युवती की शिकायत पर सदर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवती परिवार से अलग रह रही थी। उसने पुलिस के समक्ष पिता के खिलाफ मारपीट करने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 


पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने इससे पहले अपनी बुआ के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक युवती का मेडिकल नहीं हो पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

No comments