रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीती चेन्नई,IPL 2019
विस्फोटक बल्लेबाज शेन वॉटसन (44) की उम्दा पारी और ड्वेन ब्रावो (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई ने इस सीजन में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
जवाब में चेन्नई की टीम ने 4 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। धोनी (32*) के साथ ब्रावो 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस रोमांचक मैच में शेन वॉटसन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत थोड़ा निराशाजनक रही
जानकारी के अनुसार तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडू (5) के रूप में पहला झटका लगा। दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने रायुडू को मिड ऑफ में कप्तान अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 21 रनों की साझेदारी हुई
हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन टी-20 लीग सीजन-12 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।जवाब में चेन्नई की टीम ने 4 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। धोनी (32*) के साथ ब्रावो 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस रोमांचक मैच में शेन वॉटसन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत थोड़ा निराशाजनक रही
ऐसा रहा पूरा मुकाबला

No comments