Breaking News

कांग्रेस उपाध्यक्ष की सड़क हादसे मौत , पुरे क्षेत्र मे शौक की लहर दौड गई


उपमंडल करसोग मे  सड़क हादसे में सुंदरनगर कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। हादसे में अन्य तीन लोग और  घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार कि लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। मृतक की पहचान चिंडी गांव के संतराम शर्मा के रूप में हुई है।संतराम करसोग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे थे और वर्तमान में कांग्रेस जिला सुंदरनगर के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। स्वर्गीय संतराम सेवादल और युवा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनकी मौत की खबर सुनते ही पुरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड गई। क्षेत्र के लोगो का कहना है की संतराम शर्मा काफी मेल - जोल बाले व्यक्ति थे और उनकी मौत की खबर सुनी तो लोगो को विश्वास नही हो रहा था पर ये बात बिलकुल सही थी 

 संतराम शर्मा  करसोग में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। और उनके साथ अन्य तीन और लोग थे | अचानक कार अनियंत्रित होक एक गहरी खायी मे जा गिरी | जिसमे  संतराम शर्मा की मौत हो गई वह तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये | 






अन्य नेतायों ने जताया शोक 

हादसे में मृतक संतराम के पुत्र धर्मपाल सहित चिड़ी गांव के अमर चंद व देवेंद्र कुमार घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में करसोग थाने को भी सूचित किया गया।हादसे में संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए पहले करसोग अस्पताल लाया गया। इसके बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप दिया है।


प्रशासन की तरफ से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और मृतक के परिजनों को 15000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं, पूर्व मंत्री मनसा राम, आदि ने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

No comments