Breaking News

दो विमानों के इंजन बिच हवा मे खराब , यात्रियों के दिल मे वस गया खोफ

आज के बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया आज दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के विमान का इंजन बीच रास्ते में  खराब हो गया। आनन-फानन  मे  उसकी अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के यात्रियों की नाराजगी अभी दूर भी नहीं हुई थी कि इंजन में गड़बड़ी के कारण पटना से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट की भी अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दोनों विमानों में 245 यात्री थे, जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को करीब 12 घंटे के भीतर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप मच गया। विमानों ने यात्रियों का एयरलाइन प्रशासन पर जमकर गुस्सा फूटा। एयर इंडिया की फ्लाइट ए आई 755 ने गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी। विमान रास्ते में ही था कि गड़बड़ी के चलते एक इंजन अचानक बंद हो गया। इसके बाद दूसरे इंजन से तेज आवाजें आने लगीं तो पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सूचना दी। उधर, विमान का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एटीसी से निर्देश मिलने के बाद विमान को अमौसी एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया।  

दो विमानों के इंजन बिच हवा मे खराब , यात्रियों के दिल मे वस गया खोफ

इमरजेंसी लैंडिंग पर ली राहत की सांस
एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल फुल इमरजेंसी लगाई और एम्बुलेंस से लेकर फायर ब्रिगेड तक को सतर्क कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। सुबह 6.59 बजे विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग पर यात्रियों की जान में जान आई। विमान में क्रू सहित 108 यात्री थे। इसके बाद एयर इंडिया की ओर से दिल्ली से दोपहर 3.37 बजे दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को दुर्गापुर रवाना किया गया।

No comments