हिमाचल में 18 स्थानों पर होगी मतों की गणना
लोकसभा चुनावों के दौरान 19 मई को मतदान के बाद 23 मई को मतों की गणना के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में कुल 18 मतगणना स्थलों को चिह्नित कर दिया है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा चार मतगणना स्थल बनाए गए हैं। शिमला में दो और मंडी में तीन स्थलों पर मतगणना होगी। इसके अलावा कुल्लू, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, लाहौल स्पीति में एक-एक स्थान पर ही मतगणना स्थल बनाए गए हैं।

No comments