Breaking News

नो पार्किंग में डीसी कांगड़ा की गाड़ी का चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर डीसी कांगड़ा  की गाड़ी का पालमपुर में चालान कर दिया है। गाड़ी नो पार्किंग  जोन में खड़ी थी। चालान काटे जाने की पुष्टि डीएसपी अमित शर्मा  ने की है। बता दें कि डीसी कांगड़ा की गाड़ी पालमपुर में बेतरतीब ढंग से नो पार्किंग जोन में खड़ी थी।

 उस समय वहां पर पुलिस कर्मी लाल चंद ड्यूटी पर थे। उन्होंने डीसी की गाड़ी होने के बावजूद बिना किसी डर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ी का चालान काट दिया। पुलिस कर्मी लाल चंद की इस कार्रवाई की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
नो पार्किंग में डीसी कांगड़ा की गाड़ी का चालान

यह कार्रवाई कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि नियम और कानून आम लोगों और बड़े अधिकारियों के लिए बराबर होते हैं

No comments