20 मार्च को जलती हुई होली में डाल दें यह चीज, फिर खेलें करोड़ों में
होली हिन्दुओं का धार्मिक त्यौहार है इस दिन सभी होलिका दहन कर घर में सुख समृद्धि की कामना करते हैं। समृद्धि पाने के लिए आप इस साल 20 मार्च को जलती हुई होली में एक छोटी से चीज डालेंगे तो इतनी समृद्धि आएगी कि आप करोड़ों में खेलेंगे। धन लाभ के लिए होली के दिन 11 गोमती चक्र को अपने पूजा स्थान में रखकर इस मंत्र का जप 108 बार करें- मंत्र- ऊँ श्री नम: करें। चमत्कार कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा।
यह हैं फायदे गोमती चक्र के
- तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर आप जलती हुई होली में एक, तीन या पांच की संख्या में गोमती चक्र को हाथ में लेकर 21 बार मन ही मन जो भी आपकी कामना है उसे दोहराने के बाद गोमती चक्र को जलती हुई होलिका में डाल दें और होलिका को प्रणाम कर एक परिक्रमा करने से जो चाहे वो मनोकामना पूरी हो जाती हैं।
- होली के दिन व्यापार वृद्धि के लिए दो गोमती चक्र लेकर उन्हें एक कपड़े में बांधकर ऊपर दुकान की चौखट पर ऐसे लटका दें की आने वाला ग्राहक उसके नीचे से निकले, कुछ ही दिनों व्यापार में वृद्धि होने लगेगी।
- होली के दिन संतान या पुत्र प्राप्ति के लिए पांच गोमती चक्र लेकर किसी बहती हुई नदी या तालाब में ‘हिलि हिलि मिलि मिलि चिलि चिलि हुक’ पांच बोलकर विसर्जित करें।
- यदि पति-पत्नी में मतभेद हो तो होली के दिन तीन गोमती चक्र लेकर घर के दक्षिण में हलूं बलजाद कहकर फेंक दें, चार दिनों में ही मतभेद समाप्त हो जाएगा।

No comments