Breaking News

शिमला के कोटखाई गांव में लगी भीषण आग, पुरे गांव मे मचा हडकंप

 शिमला जिले की कोटखाई तहसील के कोटी गांव में भीषण आग  में कई  घर जल कर राख हो गए।  बताया जा रहा है कि आग रात दो बजे भड़की और देखते ही देखते एक के बाद एक मकान इसकी चपेट में आ गए।गांव में ज्यादातर  मकान लकड़ी के बने हुए थे, जिसके चलते आग तेजी से फैली। आग लगने की इस घटना में एक गाय भी जिंदा जल गई। आग लगने से पूरे कोटी गांव में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है की आग में करीब 16 परिवारों के घर जलकर राख हो गए।

शिमला के कोटखाई गांव में लगी भीषण आग, पुरे गांव मे मचा हडकंप



दुसरे गावों से लोग मदद के लिए पहुंचे


इसी बीच आसपास के गावों से लोग मदद के लिए पहुंचे। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर कोटखाई व जुब्बल से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोटखाई पुलिस व प्रशासन के अधिकारी को इसकी सूचना दी गई ताकि  पुलिस  मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

No comments