Breaking News

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,


शाहपुर के लोअर डोहब के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल में लकड़ी लाने गए लोगों ने शव को सबसे पहले देखा। इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान सोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रवण कुमार निवासी लोअर डोहब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,



सोनू के छोटे भाई अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि सोनू कुमार सात दिन पहले पठानकोट के लिए निकला था। सोनू पेशे से  ट्रक चालक था। जिस दिन वह घर से निकला, वह अपना मोबाइल और पर्स घर में ही छोड़ गया था। उधर, शाहपुर थाना के अतिरिक्त प्रभारी बच्चन सिंह ने कहा कि तीन घंटे की जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त हुई। महिला के दुपट्टे से सोनू  का शव पेड़ से लटका मिला। जांच में मृतक की जेब से 140 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


No comments