Breaking News

धोनी की सेना ने सात विकेट से जीता पहला मैच

ऐसी है दोनों टीम:-

इसके पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओपनिंग मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।

चेन्नई: शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहार, हरभजन सिंह।

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, मोईन अली, शिमरोन हेटमेयर, एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रांडहोम, युजवेंद चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, उमेश यादव

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते चेन्नई ने अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में बैंगलोर को सात विकेट से मात दी। चेन्नई 5वीं बार टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही थी। आज के मुकाबले को मिलाकर उसने 5 में से तीन बार जीत हासिल की। 2009 में मुंबई इंडियंस, 2011 में कोलकाता नाइटराइडर्स, 2012 और 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेला। इसमें से 2009 और 2012 में वह हार गई थी।
Dhoni's army won by seven wickets,धोनी की सेना ने सात विकेट से जीता पहला मैच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर महज 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में चेन्नई ने 14 गेंद शेष रहते ही सात विकेट से ओपनिंग मुकाबला अपने नाम किया। केदार जाधव (13) और रविंद्र जडेजा (6) नाबाद लौटे। इसके पहले टर्निंग विकेट पर चेन्नई के ही हरभजन सिंह-इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लेकर बैंगलोर को बैकफुट पर ला दिया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम खराब शुरुआत से अंत तक नहीं उबर पाई। सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (29) को छोड़कर कोई भी दूसरा बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।

भज्जी-ताहिर का धमाल


एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। हरभजन सिंह, इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 तो एक विकेट ड्वेन ब्रावो के खाते में आया। बैंगलोर की ओर से सर्वाधिक 29 रन पार्थिव पटेल ने बनाए। ड्वेन ब्रावो ने अपने पहले और पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर पटेल को केदार जाधव के हाथों कैच करवाकर बैंगलोर की पारी को 70 रन पर ढेर कर दिया।

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें


ओपनिंग करने उतरे कप्तान कोहली पहले तो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकामयाब रहे, बाद में रनगति बढाने की फिराक में अपना विकेट भी गंवा बैठे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने डीप मिड विकेट पर कोहली को जडेजा के हाथों लपकवाया। विराट ने 12 गेंदों में 6 रन की बेहद धीमी पारी खेली। अपने अगले ही ओवर में भज्जी ने एक बार फिर कमाल दिखाया। नए बल्लेबाज मोईन अली को अपनी ही गेंद पर 9 रन के निजी स्कोर पर लपक लिया। अपना तीसरा और टीम का आठवां ओवर लेकर आए

 हरभजन ने बैंगलोर की कमर ही तोड़ दी। पहली ही गेंद पर इमरान ताहिर ने एबी डीविलियर्स को कैच छोड़ दिया। इससे पहले कि एबी खतरनाक साबित होते अगली ही गेंद पर भज्जी ने जडेजा के हाथों कैच कराकर मिस्टर 360 को डगआउट लौटाया। एबी ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में 9 रन की धीमी पारी खेली। अब टीम को संभालने की जिम्मेदारी अपना पहला आईपीएल खेल रहे शिमरोन हेटमेयर पर थी,

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें

लेकिन अपनी दूसरी ही गेंद पर वे रनआउट हो गए। इसके बाद टीम का 10वां और अपना पहला ओवर फेंक रहे लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने युवा शिवम दुबे (2) को चलता किया। अगले ओवर में जडेजा ने ग्रैंडहोम (4) को चलता किया। एक छोर से विकेट गिरते रहते तो दूसरी ओर पार्थिव पटेल टिके रहे।

No comments