Breaking News

सुरेश रैना IPL के पहले पांच हजारी

इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने यह मुकाम पाने के लिए 177 मुकाबलों का समय लिया। मैच से पहले रैना जहां इस आंकड़े से 15 रन दूर थे तो विराट को 52 रन दूर थे, लेकिन अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि अगले मैच में अगर विराट 46 रन बना लेते हैं तो इस टूर्नामेंट के सबसे तेज पांच हजारी (164 मैच) बनकर रैना को पछाड़ सकते हैं

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें


चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रैना ने एक रन चुराते हुए यह कमाल किया। इस मैच से पहले उन्हें 5 हजारी बनने के लिए 15 रन की दरकार थी, लेकिन उमेश यादव के इस ओवर में उन्होंने बिना किसी परेशानी के यह कारनामा कर दिखाया
सुरेश रैना IPL के पहले पांच हजारी,Suresh Raina IPL's first five Hajari

इंडियन क्रिकेट लीग के सबसे बड़े बल्लेबाज सुरेश रैना ने शनिवार शाम इतिहास रच दिया। टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के ओपनिंग मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए रैना पांच हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए

इस मैच में सुरेश रैना 21 गेंदों में 19 रन (21b 3x4 0x6) बनाकर आउट हुए। बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर महज 70 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जवाब में मेजबान चेन्नई आसानी से इस लक्ष्य की ओर बढ़ रही है


No comments