देशद्रोही नारों से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े
सुबाथू छावनी से सटे पाइन ग्रोव स्कूल के साइन बोर्ड तथा शडियाणा पंचायत के थड़ी में एक निजी कार पर एक बार फिर जनवरी 2017 की तरह आईएसआई के नाम से देशद्रोही नारे लिखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो चुके हैं
स्कूल से 200 मीटर पीछे ग्राम खाटू को जाने वाली सड़क किनारे पाइन ग्रोव स्कूल के साइन बोर्ड पर आईएसआई अलर्ट जैसे मोहम्मद सईद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए तो कहीं 3 गांव में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में भी कुछ ऐसा ही लिखा जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है दोनों मामलों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई है
![]() |
| सूचना:-ताजा तथा बेहतरीन न्यूज़ के लिए हिमाचल रॉकस्टार को फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइक करें |
आईएसआई इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है लेकिन हिमाचल के धर्मपुर में स्थित मनसा देवी मंदिर के बाहर आईएसआई के नारे सुबाथू के सैनिक क्षेत्र में आईएसआई के धमकी भरे फरमान के बाद अब जैसे मोहम्मद पाकिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में आईएसआई से जुड़ा कोई गुट सक्रिय है
मंगलवार को देशद्रोही ग्रुप में छावनी परिषद के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में फतवा जारी किया है दोनों जगह पर लिखे आईएसआई के लोगों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक ही गुट देशद्रोही नारों से दहशत फैलाने का काम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों की माने तो बीती रात सुबाथुतू के ग्रामीण क्षेत्रों में देशद्रोही नारो के लिए स्टैंसिल छापो का इस्तेमाल किया गया
![]() |
| सूचना:-ताजा तथा बेहतरीन न्यूज़ के लिए हिमाचल रॉकस्टार को फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइक करें |
हालांकि पुलिस मामले में देशद्रोहियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है सोलन के एसपी शिवकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने धारा 134 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है


No comments