कर्मचारियों और अधिकारियों को हर माह बिजली बिल, फोन बिल, राशन समेत बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस का भुगतान करना होता है। इसके अलावा भी कई तरह के खर्चे हर माह रोजमर्रा की जीवन में होते हैं। वहीं, बीएसएनएल के उच्चाधिकारी सॉफ्टवेयर में बदलाव और दिल्ली से वेतन के लिए बजट जारी न होने का तर्क दे रहे हैं। बता दें कि हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर तीन जिलों में बीएसएनएल के 19 हजार लैंडलाइन कनेक्शन और 7 हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन चल रहे हैं। इसके अलावा इन तीन जिलों में 300 से अधिक बीटीएस टॉवर चल रहे हैं।
लेकिन, सुबह से लेकर शाम तक फील्ड समेत कार्यालय में पसीना बहाने वाले कर्मचारी दस दिन से वेतन के लिए तरस रहे हैं। उधर, डीजीएम हमीरपुर वीके शर्मा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में इस साल से सॉफ्टवेयर में बदलाव हुआ है। डाटा अपलोड हो रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी शिमला और दिल्ली कार्यालय से मिल सकती है। वहीं पीछे से वेतन जारी नहीं हुआ है। मंगलवार को कुछ अधिकारियों को वेतन मिला है, शीघ्र ही सभी के खाते में वेतन की राशि जमा हो जाएगी।
Read Also:
जियो के 2 ऑफरों ने बाकी कंपनियों के उड़ाये होश, दोनों ऑफरों में 91 दिनों की वैलिडिटी
No comments