किसानों के होंगे कर्जे माफ़ , कांग्रेश ने उठाया कदम
लोकसभा चुनावों में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के मुकाबले कांग्रेस ने किसान कार्ड फार्म के फार्मूले पर काम शुरू कर दिया है। कांग्रेश ने किसान कार्ड फार्म भरने का अभियान छेड़ दिया है।किसान कार्ड फार्म का जिम्मा कांग्रेस ने युवा विंग और किसान सेल को सौंपा है। पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों कांगड़ा, मंडी, ऊना जिला में किसान कार्ड फार्म भरने की मुहिम छेड़े हुए हैं।उधर, कांग्रेस किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि अगर केंद्र में सरकार बनेगी, तो देश के सभी राज्यों के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिसके लिए किसान कार्ड फार्म भरे जा रहे हैं। और किशानो के कर्जे माफ़ करके उने बड़ी राहत देने की बात कर रहे है राहुल गाँधी ने ये बी कहा था की मोदी सरकार ने अबी तक किशानो के कर्जे माफ़ करने पर कोई भी पहल नि है |
इस किसान फार्म में कुल आठ कॉलम हैं। इसमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, पंचायत का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, विधानसभा क्षेत्र का नाम और कर्ज राशि के कॉलम हैं। जिसमे किसान की पूरी जानकारी बताई जाएगी

No comments