उपलब्धियों के होर्डिंग आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे
चुनाव आयोग ने प्रदेश में केंद्र और हिमाचल सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। जो होर्डिंग ऊंचाई पर लगाए गए हैं, उन्हें फिलहाल ढकने को कहा गया है। हिमाचल के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगे हैं। हिमाचल मे केंद्र और जयराम सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगे हैं। इनमें स्वास्थ्य में सहभागिता योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना, निशुल्क दवा नीति, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत नव आगंतुक किट, महिला सशक्त योजना, बेटी अनमोल योजना, बेरोजगारों को रोजगार आदि के होर्डिंग हैं। इन होर्डिंग में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो है, वहीं जयराम सरकार की उपलब्धियों का भी गुणगान कि या गया है। तो चुनाव के चलते ये सब होर्डिंग हटाने का काम शुरु कर दिया है जो सब राज्य सरकार के किये कार्य की ब्याख्या करते है |

No comments