गोविंद सिंह ठाकुर ने किया बसतोरी स्कूल को दसवीं तक करने का बादा किया
वाहन परिवहन युवा सेवाएं ब खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसतोरी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर उन्होंने मिडल स्कूल बसतोरी को उच्च पाठशाला का दर्जा देने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे बच्चों को अपने घर के पास ही दसवीं तक की शिक्षा आसानी से मिल सकेगी
| सूचना:-ताजा तथा बेहतरीन न्यूज़ के लिए हिमाचल रॉकस्टार को फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइक करें |
उन्होंने शिक्षकों तथा अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों के चरित्र निर्माण एवं संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दें ताकि देश के मजबूत भविष्य का निर्माण किया जा सके इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक पाठशाला नथान प्राथमिक पाठशाला बसतोरी तथा मिडिल स्कूल बसतोरी को दस दस हजार रूपये देने की घोषणा की
उन्होंने बताया कि नथान से बसतोरी एवं लोरेन से खालड़ा सड़क को नाबार्ड के माध्यम से शीघ्र बनाने का प्रयास किए जाएंगे इससे पूर्व बसतोरी के मुख्याध्यापक तेज सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए मनमोहक हास्य प्रोग्राम किए
इस अवसर पर निगम के निदेशक मंडल के सदस्य अखिलेश को पूर्व नगर परिषद के पार्षद तरुण विमल भाजपा को पदाधिकारी सहित न्थान बनोगी सारी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भी समारोह में भाग लिया
No comments