जमानत पर रिहा चोर ने फिर की चोरी
ग्राम पंचायत बरकोट के घरबांसड़ा गांव में चोर ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया मंगलवार सुबह लगभग 4:00 बजे घरबांसड़ा गांव के संतराम के यहां चोर ने घर के आंगन में स्थित मंदिर के ताले तोड़कर वहां हमसे लगभग ₹2000 लेकर फरार हो गया
सारा घटनाक्रम कुछ इस तरह रहा कि सुबह लगभग 4:00 बजे परिवार के लोग मंदिर के साथ लगते कमरे में सो रहे थे अचानक उन्होंने कुछ आवाजें सुनी जैसे ही घर के लोगों ने उन आवाजों को सुनकर बाहर आंगन में आए तो उन्होंने वहां से चोरों को भागते हुए देखा मंदिर की वह घर के आंगन की लाइट जली हुई होने के कारण उन्होंने चोर को भागते हुए पहचान लिया
![]() |
| सूचना:-ताजा तथा बेहतरीन न्यूज़ के लिए हिमाचल रॉकस्टार को फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइक करें |
उसके तुरंत बाद पंचायत प्रधान को फोन करके रिबालसर से पुलिस चौकी में भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मुंशीराम आरक्षी करण सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किया उनके आधार पर आरोपी की पहचान की उसके पश्चात पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को सुंदर नगर भागते हुए रास्ते में ही दबोच लिया
गौरतलब यह है कि या चोरी का आरोपी वहीं आरोपी है जो पहले से ही लेदा बाजार में चोरियों में लिप्त पाया गया था और अभी कुछ दिन पहले जमानत पर छोड़ कर बाहर आया हुआ था इस सारे घटनाक्रम के पश्चात पंचायत के लोगों ने बहुत रोष व्यक्त किया पंचायतों को प्रधान राम सिंह का कहना है कि या व्यक्ति आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है जमानत पर छूटने के पश्चात भी दो-तीन जगह पर चोरी की कोशिश की थी
जिससे कि चोर कामयाब नहीं हो पाया था और लोगों का सब इसी व्यक्ति पर था लेकिन कोई बड़ी घटना ना होने के कारण लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी लेकिन अब जल्दी ही पंचायत में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास किया जाएगा जिससे यह मांग की जाएगी कि इस पेशेवर अपराधियों को तुरंत जमानत ना दी जाए बल्कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए डीएसपी तरनजीत सिंह ने सारे मामले की पुष्टि की है

No comments