हैकर ने की महिला का बैंक अकाउंट हैक , उडाये हजारो
शिमला में दो दिन के भीतर ही आनलाइन ठगी के दो मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। एक होटलियर के खाते से 33 लाख रुपये उड़ाने का मामला अभी सुलझा तक भी नहीं था कि एक महिला के खाते से भी किसी ने हजारों रुपये साफ कर दिए।
हैकर ने एक महिला का अकाउंट हैक करके अकाउंट से आनलाइन शापिंग कर उसे हजारों रुपये का चूना लगा दिया है। महिला शहर के एक निजी स्कूल मे अध्यापिका है। साइबर क्राइम सेल ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके खाते से साढ़े सात हजार रुपये की निकासी हुई है। महिला हैरान थी कि बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए आखिर बैंक से मेसेज क्यों आ रहे हैं फिर उसने बैंक मे जाकर इस बात की सुचना दी पर कोई रिजल्ट न आने पर उसने साइबर क्राइम सेल अपनी शिकायत दर्ज करवाई |

No comments