निजी स्कूलों मे खुल कर हो रही नकल, बने कई केश
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बार्षिक परीक्षाओं को दौर चल रहा है। और उसी के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में नकल भी जोरो-शोरो से चल रही है। तहसीलदार विपिन शर्मा की अगुवाई में शनिवार को उड़नदस्ते ने बंजार के एक निजी स्कूल में दबिश देकर सात विद्यार्थियों के केस बनाए। इतना ही नही साथ मे एक विद्यार्थी का मोबाइल भी चालू हालत में मिला है।

ऐसे में अब सवाल उठ गया है कि अगर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ली जा रही है तो किसके इशारे पर परीक्षा केंद्रों में नकल चल रही है। इसके बाद उड़नदस्ते ने बंजार उपमंडल के सरकारी स्कूल में भी चेकिंग की। हालांकि यहां पर छात्रों के पास से ऐसी कोई भी सामग्री बरामद नहीं हुई। उधर, इस संबंध में तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने कहा कि बंजार के एक निजी स्कूल में छह छात्रों पर नकल करते हुए व एक छात्र के पास मोबाइल चालू हालत में मिला है। मोबाइल जब्त करते हुए सात छात्रों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। उड़न दस्ते की टीम रोजाना नकलची छात्रों पर नजर रखेगी।
No comments