Breaking News

रोजगार का सुनेहरा अवसर ,15 को यहां होंगे इंटरव्यू


आईटीआई रैल में आईटीसी कपूरथला पंजाब की कंपनी 15 मार्च को विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार में प्रदेश भर से अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। और अपने टेलंट को बता सकते है यह हिमाचल के लिए रोजगार का सुनेहरा मार्ग है इसका जयादा तर फायदा नादौन तहसील से लगती पंचायत के छात्र उठा सकते है 

साक्षात्कार में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक और वायरमैन 2016-17-18 के पास छात्र और बीएससी रेगुलर के 2016-17-18 के पास छात्र भाग ले सकते हैं।

रोजगार का सुनेहरा अवसर ,15 को यहां होंगे इंटरव्यूरोजगार का सुनेहरा अवसर ,15 को यहां होंगे इंटरव्यू



आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने कहा कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से चयनित आईटीआई के छात्रों को 8858 और बीएससी के छात्रों को 9755 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

इसके साथ चयनित अभ्यर्थियों को बस की सुविधा और 12 सीएल तथा 15 एसएल लीव मिलेंगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च को सुबह 9 बजे आईटीआई रैल में अपने प्रमाण पत्र आधार कार्ड, बायोडाटा और फोटो सहित उपस्थित हों।

No comments