हिमाचल में नवजोत सिद्धू होंगे कांग्रेस के मुख्य प्रचारक, सिद्धू को दी कमान,
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस के मुख्य प्रचारक के रूप में , अशोक गहलोत, राज बब्बर, कमल नाथ और राजीव शुक्ला सहित कई नेताओं को हिमाचल बुलाया जा रहा है। हाईकमान के पास कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची भेजी जा चुकी है ताकि इनकी रैलियों की तारीख तय की जा सके। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार पर कांग्रेस जबरदस्त हमला बोलने की तैयारी में है।

No comments