Breaking News

आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार खुफिया जानकारी भेजता था पाक


 स्पेशल ऑपरेशन सेल स्टाफ ने आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को शुक्रवार को राज्य में सक्रिय जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस पाकिस्तानी जासूस को चंडीगढ़ भेज दिया है। जहां केंद्रीय और पंजाब सरकार की अलग-अलग एजेंसी उससे पूछताछ करेंगी। जासूस की पहचान राजकुमार निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का संपर्क लाहौर व रावलपिंडी में बैठे आईएसआई के अधिकारियों के साथ था। राजकुमार पाकिस्तानी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भारत की सैन्य जानकारियां भेजता था। अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के बाद राजकुमार को पकड़ा। उसके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

बने आप भी रिपोर्टर 


आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार खुफिया जानकारी भेजता था पाक

भेजे हमे अपने शहर की रोचक खबरे 



सोशल मीडिया पर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसे भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित भारतीय सेना की इकाइयों और क्षेत्र में सेना के काफिले की आवाजाही की जानकारी देने के लिए कहा गया था। इसकी एवज में कई बार पैसे भी दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा की घटना के बाद उसके हैंडलर सेना की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए उतावले थे। अमृतसर के डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 14 राउंड व दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

No comments