Breaking News

करंट लगने से लाइनमैन की हुई दर्दनाक मौत



बिजली विभाग के करंट लगने से मौत हो जाने के किसे दिन प्रति दिन बड़ते जा रहे है आज एक और लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई | बिजली बोर्ड संसारपुर टैरेस के 66 केवी में कार्यरत लाइनमैन सुभाष चंद निवासी अमलेहड़  ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करते वक्त करंट लगने से झुलस गया। उसे बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा ले जाया गया। यहां पर लाइनमैन ने दम तोड़ दिया। सुभाष चंद अपने पीछे दो लड़कियां, एक लड़का व पत्नी छोड़ गया है। उनके पुरे परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है पूरा परिवार मे मातम का माहोल पसर गया है जब से उनको इस बात की सूचना मिली है 
आप भी बन सकते है रिपोर्टर 

करंट लगने से लाइनमैन की हुई दर्दनाक मौत


विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने बताया कि 3:30 बजे लाइनमैन सुभाष व फोरमैन जोगिंद्र जब ट्रांसफार्मर पर फ्यूज डालने के लिए गए। तो सुभाष चंद एक ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाने गए। जोगिन्द्र दूसरे ट्रांसफार्मर को चेक करने चले गए। इसी दौरान सुभाष चन्द के साथ हादसा हो गया। फोरमैन ने तुरंत सुभाष चन्द को ट्रांसफार्मर से उतारकर गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। पहले सुभाष को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ओटी में थे। वहां से सुभाष को बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि बोर्ड की तरफ से परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज गुरबख्श सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

No comments