Breaking News

कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम,IPL 2019

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं।

 कोहली ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले मुकाबले मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह उपलब्धि दर्ज की। इस मैच से पहले उन्हें 46 रनों की जरूरत थी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एक रन लेकर 5 हजारी बने।
कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम,IPL 2019,Kohli achieved this special point, IPL 2019

 हालांकि अपनी पारी को और आगे नहीं ले जा पाए और बुमराह की गेंद पर इसी स्कोर पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट हो गए

सुरेश रैना यहां पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। रैना ने इसी सीजन के पहले मैच में बैंगलोर के खिलाफ 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे। रैना ने ने 177वें आईपीएल मैच में यह कीर्तिमान बनाया था। रैना के नाम आईपीएल में 5034 रन दर्ज हैं।

अपना 165वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे कोहली इस लिस्ट में शामिल हो गए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 175 मुकाबलों में 4555 रन बनाए हैं।

इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कोहली ने 34 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके अलावा उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं। उनके सभी शतक 2016 के सीजन में बने थे। इस सीजन में कोहली ने कई रेकॉर्ड बनाए थे।

 एक सीजन में चार शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं। 30 वर्षीय कोहली ने उस सीजन के 16 मैचों में 81.08 के औसत से 973 रन बनाए थे। इस साल उन्होंने ऑरैंज कैप जीता था

No comments