आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) में होगी भिड़ंत
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में हार झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शुक्रवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल का मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग
हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच हार चुकी हैं। हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स से और राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब से मात खानी पड़ी थी। दोनों टीमें पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अब एक नई शुरुआत करना चाहेंगी।सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल का मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम
राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम

No comments