Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदेल अल जुबैर की मुलाकत

सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्दुल अल जुबैर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंटवार्ता की। वह सोमवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे। उनकी साढ़े चार घंटे की यह भारत यात्रा, इस्लामाबाद की पिछले दिनों हुई यात्रा के बाद हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सऊदी मंत्री ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भेंट की थी और उन्हें शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का ‘विशेष संदेश’ दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदेल अल जुबैर की मुलाकत



प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘सऊदी अरब के विदेश मंत्री महामहिम श्री अब्दुल बिन अहमद अल जुबैर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।’’ सऊदी विदेश मंत्री की इस यात्रा से पहले शहजादे पुलवामा हमले के शीघ्र बाद भारत और पाकिस्तान आए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत दौरे पर आए सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल जुबैर से बातचीत की। सऊदी के क्राउन प्रिंस के हालिया भारत दौरे के बाद उनके दौरे के दौरान आतंकवाद से मुकाबले के लिए सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

No comments