Breaking News

KCCB के मुख्यालय में भड़की आग, भारी हानि

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। यह आग बैंक मुख्यालय के  डिजिटल बैंकिंग एंड डिलिवरी चैनल कंप्यूटर रूम लगी।

इस दौरान करीब चार कंप्यूटर, कुर्सियां, फर्नीचर व प्रिंटर सहित कुछ दस्तावेज आग  की भेंट चढ़ गए। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे बैंक की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा। इसके बाद जब वे कमरे में पहुंचे तो कंप्यूटर और कुछ फाइलों में आग लगी हुई थी।

KCCB के मुख्यालय में भड़की आग, भारी हानि


इसके बाद उन्होंने खुद ही आग पर काबू पाया और अग्निशमन विभाग को भी सूूचित किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंचा। वहीं अग्निशमन विभाग धर्मशाला के सब फायर ऑफिसर टेक चंद राणा ने बताया कि इस आग की घटना में करीब दो से तीन लाख रुपये का नुसान हुआ है।

 आग का कारण  शार्ट-सर्किट माना जा रहा है । आग लगने के बाद मौके पर विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था। जिसे बैंक को काफी हानि हो सकती थी 

No comments