मैं भी चौकीदार अभियान मोदी ने शुरू किया,लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मैं भी चौकीदार अभियान की शुरूआत की है। पीएम ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने यह कहा की , मैं भी चौकीदार अभियान, के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी इस अभियान के तहत 31 मार्च को देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मेरे साथ आप सभी का साथ है और हम इस अभियान को पूरा करेगे |
इस अभियान का मुख्य मकसद यह है की भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।और साथ ही साथ उन्होंने अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन मिनट से अधिक समय का वीडियो भी ट्वीट किया है।

No comments