तीन लड़के बाल आश्रम से भागे
बाल आश्रम सुजानपुर से शुक्रवार को करीब 8:00 बजे तीन लड़के जिनकी उम्र 810 भाग 11 वर्ष है वे सभी बाल आश्रम के मेन गेट से भाग निकले बाल आश्रम सुजानपुर के प्रशासनिक अधिकारी ने इस घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी सुजानपुर को दी
थाना प्रभारी सुभाष चंद शास्त्री ने बताया कि भागे हुए लड़कों की सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के नतीजे से भागे हुए लड़कों में से जिसकी उम्र 11 वर्ष है उसे टीम नेहा स्कूल के पास भागते हुए पकड़ लिया
जबकि दो अन्य लड़कों को पकड़ने के लिए काफी मस्कत करनी पड़ी बाकी दोनों लड़कों को भी पुलिस ने करीब 2 घंटे की छानबीन के बाद चबूतरा के पास पकड़ लिया थाना प्रभारी ने बताया कि भागे हुए तीनों ही लड़के बीते महीने की 19 फरवरी को बाल आश्रम सुजानपुर में लाए गए थे वह तीनों ही लड़के यूपी बरेली से संबंध रखते हैं
जिला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि बाल आश्रम से भागे हुए तीनों लड़कों को सुजानपुर पुलिस ने पकड़ कर बाल आश्रम प्रशासन के हवाले कर दिया है

No comments