Breaking News

कांगड़ा के जवान नितिन का 18 वें दिन मिला शव




भारत-चीन सीमा से सटे शिपकिला की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए सेना के एक और जवान का शव मिल गया है। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को 7 जेएंडके राइफल्स में तैनात कांगड़ा जिले के नितिन राणा का शव शनिवार सुबह 10 बजे हादसे के 18वें दिन बरामद हुआ।हिमखंड में दबे और दो जवानों का अभी भी सुराग नहीं लग पाया है। रविवार सुबह आठ बजे शहीद नितिन राणा की पार्थिव देह को पूह से आर्मी हेलीपैड पालमपुर लाया जाएगा। हालांकि नितिन के माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
मालूम हो कि 20 फरवरी को किन्नौर जिले की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में सेना के छह जवान हिमखंड की चपेट में आ गए थे, जिनमें से चार के शव निकाल लिए गए हैं।
दो अन्य लापता जवानों की तलाश में सेना, आईटीबीपी, डीआरडीओ, चंडीगढ़ से आया विशेष दस्ता, लद्दाख और कश्मीर से आया विशेषज्ञों का दल जुटा है। खोजी कुत्ते भी अभियान में लगाए गए हैं। रेस्क्यू टीम राडार, सूंघने वाले यंत्रों सहित अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।

हिमखंड में दबे कांगड़ा के जवान नितिन का 18वें दिन मिला शव

 हिमखंड में दबे जवान नितिन राणा का शव मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह वीर जवान की आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवार को दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। 

No comments