Breaking News

राष्ट्रीय होली मेले की तेयारिया शुरु इस बार बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा होली मेला


 मौसम साफ होते ही सुजानपुर प्रशासन ने होली मेले की तैयारियों को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। शहर को चकाचक करने के साथ ही मैदान में सजने वाली दुकानदारी के लिए प्लाट मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मेले के आकर्षण का केंद्र रहने वाले रात्रि समारोह के लिए कला मंच को सजाने का कार्य भी प्रशासन ने शुरू करवा दिया है। कला मंच के साथ लगी ग्रिल पर रंग करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। होली मेला 18 से 21 मार्च तक मनाया जाएगा। जेसा आप सबी को पता है सुजानपुर का होली मेला पुरे देश बर मे बिख्यात है तो प्रशासन  ने इसकी तेयारी जोरो सोरो से शुरु कर दी है और रंगा रंग प्रोग्राम के लिए पंजाबी सिंगर और अन्य प्रतिक्रिय्नो के लिए सूचि बना ली है 

राष्ट्रीय होली मेले की तेयारिया शुरु इस बार बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा होली मेला


मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन लगातार बैठकें आयोजित करके उचित दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। हर विभाग को संबंधित जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। वीरवार को तहसीलदार सुजानपुर ने मुख्य मेला ग्राउंड में पहुंच कर प्लॉट मार्किंग का कार्य करवाया। वहीं, कला मंच के साथ लगी ग्रिल में रंग करने और कला मंच को संवारने के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में तहसीलदार अशोक पठानिया ने कहा कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्लॉट मार्किंग का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि तमाम तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।


No comments