अब बिलों के साथ नही देनी होगी अतिरिक्त राशि
भोटा मे बिजली बिल में 285 रुपये विविध खर्च के तौर पर अतिरिक्त वसूलने का आरोप लगाया था ।जिसका मीडिया मे भी इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद बिजली बोर्ड हरकत में आ गया है। अब बिजली उपमंडल भोटा के तहत बिलों में लगाया गया अतिरिक्त विविध खर्च नहीं वसूला जाएगा।बता दें कि इस तरह की जबरन वसूली पर भोटा के उपभोक्ता भड़क गए थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर यह जबरन वसूली बंद नहीं की तो वे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही हमीरपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह सब देखकर बिजली बोर्ड ने बिलों पर लगने बाले अतिरिक्त विविध खर्च अब नही वसूल करेगे यह निर्णय किया है

No comments