Breaking News

जीवित महिला को मृत दिखा दिया केसे हुई इतनी बड़ी गलती


 कोतवाली के परा गांव निवासी एक महिला ने अधिकारियों केे शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों पर उसे मृत दर्शाकर पेंशन बंद कर देने की शिकायत की है। महिला न्याय पाने के लिए भटक रही है। उसने  बताया मार्च 2018 से उसकी वृद्धावस्था पेंशन आना बंद है।

हिमाचल न्यूज़ से जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें

 पांच फरवरी को उसने समाधान दिवस में शिकायत की थी। बताया जब उसने जांच रिपोर्ट निकलवाई तो जानकारी हुई कि खंड विकास अधिकारी ने वृद्धावस्था के सत्यापन में उसे मृत दर्शा दिया है। जबकि वह जीवित है। 

जीवित महिला को मृत दिखा दिया केसे हुई इतनी बड़ी गलती


बताया पेंशन ही उसका सहारा है। पेंशन बंद होने से उसके सामने पेट का संकट खड़ा है। पीड़ित ने अधिकारियों से पेंशन दिलाने की गुहार लगाई है। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव रामस्वरूप ओमरे का कहना है कि उन्हें अभी गांव का चार्ज लिए तीन माह हुए हैं। इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उसने अपनी पेंशन के लिए सरकार से मांग की है ताकि वह अपने पेट को पाल सके |


No comments